शिक्षक की बंद पड़ी दुकान में लगी आग, कबाड़ा जला

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) काफी दिनों से बंद पड़ी दुकान में आग लगने से उसमें भरा कबाड़ा आदि जल गया। दमकल ने आग पर काबू पाया। कोतवाली शहर के मोहल्ला नरकसा निवासी अन्नतराम की लोहाई रोड़ पर पूर्व विधायक विजय सिंह के भवन के सामने दुकान है। अन्नत राम लखनऊ डीपीएस में अध्यापक हैं। जो लगभग दस सालों से बंद पड़ी थी। जिसमें कबाड़ा भरा था। दोपहर बाद उसमें अचानक आग लग गई। पड़ोसी होटल संचालक विशाल दिवाकर ने दुकान में आग लगी होने पर दमकल को सूचना दी। उधर से गुजर रहे राजेपुर निवासी देवेंद्र कुमार ने डायल 112 को सूचना दी। जिसके बाद दमकल और डायल 112 व तिकोना चौकी प्रभारी यतेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों ने उससे पूर्व समर आदि से पानी डालकर आग पर काबू पाया।