लखनऊ:बसपा सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने उत्तराखंड के राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई दी और कहा कि बसपा शासनकाल में नए जिले और तहसील बनाकर उत्तराखंड के विकास को नई दिशा दी गई। मायावती ने पहाड़ी प्रदेश के लोगों को खुशहाल और आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया और कहा कि शासन-प्रशासन की सही नीयत से काम करने पर प्रदेश का भविष्य उज्ज्वल होगा| बसपा शासनकाल में नए जिले, तहसील और ब्लाक बनाकर उत्तराखंड क्षेत्र के जनहित, जनकल्याण और विकास को नई दिशा दी गई थी। पार्टी ने हमेशा इस बात पर बल दिया कि पहाड़ी प्रदेश के लोग खुशहाल और आत्मनिर्भर बनें।


शासन-प्रशासन की सही नीति और नीयत से होगा राज्य का भविष्य उज्ज्वल

