शांति से त्योहार मनाने की अपील, कानून तोड़ा तो होगी कार्यवाही

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) होली व रमजान के त्योहार को देखते हुए पुलिस नें संबेदनशील व अतिसंबेदनशील गांवों में बैठक का आयोजन किया | पुलिस नें सख्त चेतावनी दी कि त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनायें| कानून तोड़ने वालों पर कार्यवाही होगी|
थानाध्यक्ष योगेन्द्र कुमार सोलंकी नें सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में होली पर्व व रमजान का आयोजन करने की अपील की। कहा गया कि पर्व का आनंद ऐसे उठाएं कि दूसरों को किसी प्रकार से परेशानी अथवा असुविधा न हो। कोई समस्या हो तो तत्काल फोन पर सूचना दें| उन्होंने उम्मीद जाहिर करते हुए कहा कि सभी समाज के लोग सर्वधर्म समभाव के साथ आगे भी इस परंपरा को कायम रखें। रंगों के इस पर्व में किसी पर न तो बलपूर्वक रंग लगाएं, न ही रंग के नाम पर ग्रीस, पेंट आदि का इस्तेमाल करें। बल्कि कोशिश यह होनी चाहिए कि ऐसा कृत्य न करें, जिससे किसी प्रकार का विवाद अथवा टकराव की स्थिति निर्मित हो। रंगों के इस पर्व को सुरक्षात्मक और परस्पर भाईचारा के साथ मनाएं। होलिका दहन के दौरान प्रमुख जगहों पर पुलिस की तैनाती रहेगी तथा टीम द्वारा लगातार पेट्रोलिंग भी की जाएगी।
थाना क्षेत्र के में संवेदनशील ग्राम भावपुर चौरासी, दौलतपुर चकई, हरिहरपुर, अति संवेदनशील खंडोली, भरखा, बहादुरपुर आदि आधा दर्जन गाँवों का भ्रमण किया| थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र के 150 गांव में होली रखी जाएगी| होली के त्यौहार को लेकर भ्रमण किया गया और शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने की अपील की गयी है|