शहीदों के साथ खड़े क्रांतिकारियों के वंशज:बॉबी दुबे

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:पुलवामा आतंकी हमले को लेकर आक्रोशित साहबगंज व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) के साथ क्रांतिकारियों के वंशजों ने भी कैडिल मार्च किया| जिसमें पाक की नापाक हरकत पर कड़ी निंदा की गयी|
शहर के साहबगंज के चौराहा स्थित आजाद भवन ने कैंडिल मार्च किया गया| जिसमे पंहुचे शहीद क्रन्तिकारी प० रामनारायण आजाद के पौत्र व शहीद भगत सिंह ब्रिगेड के राष्ट्रीय संरक्षक बॉबी दुबे ने घटना की तीखी निंदा की है| जिसमे उन्होंने कहा है जिस तरफ से अंग्रेजों से क्रांतिकारियों ने लोहा लिया था उसी तरह से अब केंद्र को भी पाक को धुल चटानी है| भारत इस दुःख की घड़ी में एक जुट है| क्रांतिकारियों के वंशज इस दुःख की घड़ी में शहीदों के साथ है|
इस दौरान मानवाधिकार के अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ,जिलाध्यक्ष संजीब मिश्रा बॉबी,पूर्व जिलाध्यक्ष आदित्य दीक्षित,साहबगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष राजू भारद्वाज ,रितेश शुक्ला, व्यापार मंडल अध्यक्ष इखलाख खां,राकेश सक्सेना,रवि चौहान,पियूष दुबे,प्रशांत दीक्षित,अमित चौहान,दिलीप सिंह आदि रहे|