फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर स्वजनों नें शव को एम्बुलेंस से लाकर सड़क पर जाम लगा दिया| समझानें गयी पुलिस नें तीखी नोकझोंक हुई| बाद में पुलिस के समझानें के बाद परिजनमौके से हटे|
बीते दिन शहर कोतवाली के मोहल्ला खटकपुरा निवासी 22 वर्षीय शहजाद अली पुत्र मेहराज नें पानी के पाइप में चारपाई की निबाड़ से फांसी लगा ली थी| परिजनों नें सुदखोर पर मारपीट किये जानें का आरोप लगाया था| पुलिस नें शव का पोस्टमार्टम कराया | जिसके बाद मृतक के स्वजनों नें एम्बुलेंस से शव को लेकर थाना कादरी गेट के लाल दरवाजे फब्बारे के पास पंहुचे और जाम लगा दिया| स्वजनों नें कार्यवाही की मांग को लेकर हंगामा किया| महिलायें एम्बुलेंस पर भी चढ़ गयीं| सूचना मिलनें पर शहर कोतवाल राजीव पाण्डेय, थाना प्रभारी कादरी गेट आमोद कुमार मौके पर पंहुचे और आक्रोशित मृतक के परिजनों को कार्यवाही का भरोसा दिया| जिसके बाद परिजन हटने को तैयार हुए| उधर शव का पोस्टमार्टम कराया गया तो मिली जानकारी के मुताबिक शहजाद की मौत फांसी लगाने से स्वांस नली अवरुद्ध होनें से होना बतायी गयी| मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नही मिला| शहर कोतवाल राजीव पाण्डेय नें बताया कि अभी तक मामले में तहरीर नही मिली है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी| जो भी दोषी होगा उसके बक्सा नही जायेगा |
शव एम्बुलेंस में रख सड़क पर लगाया जाम, पुलिस नें झड़प



