शराब ठेके पर सेल्समैंन की नाक, मुंह दबाकर हत्या, मुकदमा दर्ज

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शराब ठेके पर सेल्स मैन पड़ा मिला| उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया, जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया| परिजनों में कोहराम मच गया| पुलिस नें शव का पोस्टमार्टम कराया| जिसमे हत्या नाक, मुंह दबाकर किये जानें की पुष्टि हुई| पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया|
थाना मऊदरवाजा के ग्राम रायपुर निवासी 35 वर्षीय शिवरतन पुत्र राम कृष्ण पाल टाउन हाल रकाबगंज के देशीशराब की दुकान पर सेल्स मैंन का कार्य करता था| रात में ठेके पर ही सोता था | वह सुबह घर आता था और खाना खाकर लगभग 10 बजे वापस ठेके पर जाता था| रविवार को दोपहर तक जब शिव रतन घर नही पंहुचा तो उसका 13 वर्षीय पुत्र रिंकल देखनें गया तो शिवरतन बेसुध पड़ा था| सूचना पर डायल 112 मौके पर पंहुची और शिव रतन को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ उसे डा. अतुल कुमार नें मृत घोषित कर दिया| मृतक की पत्नी पूनम व ब्रजरानी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया | मृतक चार भाईयों सबसे छोटा था| थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने लोहिया अस्पताल पंहुचकर जाँच पड़ताल की| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा| पोस्टमार्टम में नाक-मुंह दबाकर हत्या किये जानें की पुष्टि हुई|
शराब ठेका मालिक व पुत्र पर हत्या का मुकदमा
मृतक शिवरतन के भाई राकेश कुमार ने ठेका मालिक भगवादास शिवानी व पुत्र प्रभुदास शिवानी पर हत्या किये जानें के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है|
Kashvi Aesthetics Farrukhabad