शमशान घाट से पंचालघाट पुल तक सांसद ने की सड़क बनबाने की मांग

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक का आयोजन प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजन किया गया|जिसमे आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये|
मंत्री द्वारा 04 दिव्यागजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल भेंट की गयी व निर्देशित किया कि जनपद में एल्मकों का कैम्प लगाकर उपकरणों का वितरण कराया जाये, 10 विद्यार्थियों को टैबलट वितरित कियें गये, इसके बाद कृषि विभाग के सौजन्य से 03 किसानों कों मृदा परीक्षण प्रमाण पत्र उपलब्ध कराये गये ।
समीक्षा में मंत्री द्वारा विगत समीक्षा बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गयी|
मंत्री नें जानकारी ली की बाढ़ में कटी तीसराम की मैड़या की सड़क बनी है या नहीं, अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग द्वारा बताया गया कि 234 लाख का स्टीमेट बनकर कार्ययोजना में गया है, स्वीकृत होते ही सड़क निर्माण शुरू करा दिया जायेगा| अधिशाषी अभियन्ता जल निगम ग्रामीण से पूछा गया कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत खराब हुयी सड़को व गलियों का रीस्टोरेशन कब तक पूर्ण होगा, अधिशाषी अभियन्ता द्वारा बताया गया कि सभी गलियों सही होने में 06 माह का समय लगेगा| जनपद में 21 हजार कनेक्शन होने शेष है| मंत्री द्वारा निर्देशित किया गया कि मोटरेविल हुयी सड़को की सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराया जाये, गृह विद्युत सब स्टेशनों से हटाये गये कर्मारियों की सूची भी उपलब्ध करायी जायें| बैठक में बताया कि निर्देशों के चलते न्यामतपुर ठकुरान का विद्युत फीडर बदल दिया गया है, कृषि विभाग द्वारा स्थापित कराये गये सोलर पम्पों की जांच हो गयी है, एक छोड़कर सभी पम्प 7.5 हॉर्सपावर के पाये गये| एक कम पावर पम्प को बदल दिया गया है| निर्देशित किया गया कि वर्ष में 02 बार मृदा परीक्षण कराया जाये, जिन किसानों के खेत का मृदा परीक्षण हुआ है उसकी क्रास चेकिंग कराई जाये ।
डीएफओ राजीव कुमार द्वारा बताया कि वृक्षारोपण अभियान के लिये जमीन चिहिन्त हो गयी, कार्ययोजना तैयार हो गयी है| 04 से 05 फीट के पौधे लगाये जायेगें, मंत्री द्वारा निर्देशित किया गया कि आरक्षित भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराने का अभियान चलाया जाये| धारा 67 की कार्यवाही में तेजी लायी जाये| मुक्त कराई गयी भूमि को गौशालाओं से सम्बद्ध किया जाये| अवंतीबाई लोधी व महाराणा प्रताप की मूर्ति के लिए स्थान चयन कर पैडस्टल बनाये जाये। मंत्री द्वारा निर्देशित किया गया कि जो अधिकारी सही कार्य नहीं कर रहे है उनकों नोटिस दिया जाये, व अच्छा कार्य करने वालों को प्रोत्साहित किया जाये।

जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा मंत्री को अवगत कराया गया कि जनपद में फार्मर रजिस्ट्री के लिए अभियान चलाया जा रहा है| हर गांव में एक कर्मचारी तैनात किय़ा गया है| सांसद मुकेश राजपूत द्वारा शमशान घाट से पंचालघाट पुल तक स़ड़क बनबाने की मांग की गयी व जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं की खराब स्थिति की शिकयत की गई व कहा गया कि लोहिया अस्पताल की दशा बहुत खराब है| मंत्री द्वारा इस पर नराजागी जताई गयी व सीएमएस (लोहिया पुरूष) के बैठक में उपस्थित न होने पर स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिये गये| सांसद द्वारा ग्रामों की सफाई न होने व पंचालघाट पर गंगा कि किनारों पर गंदगी का प्रकरण उठाया गया| विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य ने कहा सफाई कर्मीयो की
जगह दूसरो लोग कार्य कर रहे है| मंत्री द्वारा निर्देशित किया गया कि सफाई कर्मीयो का परिचय पत्र अनिवार्य किया जाये व अधिकारियों की जनपद स्तर पर टीम गठित कर प्रत्येक अधिकारी को पांच-पांच ग्रामों के निरीक्षण के लिये निर्देशित किया जाये ।
मंत्री द्वारा कहा गया कि हमें हर तरह से जनपद को नंबर 01 बनाना है, जनपद की जो योजनायें शासन स्तर पर लंबित है उनको स्वीकृत कराया जायेगा व निर्देशित किया कि जनपद में संचालित सभी योजानाओं में गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखा जाये, योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र व्यक्तियों को मिले, भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण का निर्माण हो, इसकी जिम्मेदारी हम सबकी है। विधायक भोजपुर नागेन्द्र सिंह राठौर, विधायक कायमगंज सुरभि, जिलाध्यक्ष भाजपा फतेहचंद वर्मा, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द मिश्रा आदि रहे|