व्यापार में घाटा होने पर पांचाल घाट पुल पर सोसाइट नोट छोड़ गायब हुआ था मनमोहन

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE
घटना के समय का फाइल फोटो

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) 12 फरवरी की रात शहर कोतवाली क्षेत्र के पांचाल घाट पुल पर अपनी बाइक की हेडलाइट पर सोसाइड नोट चिपकाकर युवक लापता हो गया था| पुलिस उसकी तलाश गंगा में कर रही है लेकिन उसका कोई पता नही चला है| घटना के लगभग 9 दिन बाद बीती रात गायब युवक घर वापस आ गया| पुलिस ने उसके वयान दर्ज किये|
विदित है कि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भगुआ नगला निवासी 35 वर्षीय मदनमोहन पुत्र ब्रहमानन्द 12 फरवरी की रात लगभग 10:30 बजे वह पांचाल घाट पुल पर पंहुचा और उसने अपनी बाइक की हेडलाइट पर सोसाइड नोट लिखा और चप्पल पुल पर छोड़ दी| जब जानकारी मिली तो मौके पर भीड़ लग गयी| मेला रामनगरिया द्वितीय अंगद सिंह मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की थी| उसे दो दिन तक गोताखोर और पुलिस की मदद से गंगा की गहराईयों में तलाश किया गया| लेकिन उसका कोई पता नही चला| पुलिस से मिले सोसाइट नोट मनमोहन ने लिखा थी कि मै मदनमोहन सिंह चौहान अपनी आत्महत्या की जिम्मेदारी खुद लेता हूँ| इसमे किसी का दोष नही है| यह कदम मई आर्थिक परिस्थितियों के चलते ले रहा हूँ| क्योंकि मुझे और कोई दूसरा रास्ता नही दिख रहा है| जो भी व्यक्ति इस नोटिस को पढ़े वो घर पर इस न० 9889364286 या 7007710105 पर सूचना दे दें|बीती रात उसकी घर वापसी हो गयी| बुधवार को पांचाल घाट चौकी इंचार्ज देवेन्द्र सिंह गंगवार में मनमोहन के घर पंहुच उसके वयान लिए|चौकी इंचार्ज ने जेएनआई को बताया कि मनमोहन के वयान दर्ज किये गये है| जिसमे उसने कहा है कि उसे व्यापाइ में घाटा हो गया था|जिसके चलते उसका दिमागी संतुलन खराब हो गया था| दिमागी संतुलन खराब होने के चलते यह कदम उठाया था|जाँच की जा रही है|