व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष व भाई के साथ मारपीट, तीन लहुलुहान

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) मन्दिर दर्शन करनें गये व्यामंडल प्रदेश उपाध्यक्ष व उनके भाई के साथ मारपीट हो गयी| जिससे दोनों पक्षों से तीन लहुलुहान हो गये| व्यापार मंडल उपाध्यक्ष नें पुलिस को तहरीर दी |
शहर कोतवाली के रेलवे रोड़ नवाब न्यामत खां पूर्व निवासी संजीब मिश्रा (बाबी) ने शहर कोतवाली में दी गयी तहरीर में कहा है कि वह सोमवार को सुबह दर्शन करनें पांडेश्वर नाथ मन्दिर में दर्शन करनें गये थे | उसी दौरान वहीं सुधीर सारस्वत निवासी मित्तू कूंचा द्वारा मंदिर चौकीदार से सुधीर गाली-गलौज कर रहे थे, जब गाली-गलौज करनें से मना किया तो सुधीर नें संजीब मिश्रा के सिर में लोटा मार दिया, जिससे उनका सिर फट गया | संजीब मिश्रा के छोटे भाई रोहित मिश्रा की दुकान मन्दिर से लगी हुई है, जानकारी होंने पर वह भी बचाने आये तो सुधीर सारस्वत नें उन्हें भी लोटा मारकर घायल कर दिया | जिससे वह भी लहुलुहान हो गये| आरोपी सुधीर नें जान से मारने की धमकी दी| वहीं सुधीर सारस्वत ने बताया कि गेट पर बैठे भिखारी को लेकर एतराज किया तो आरोपी संजीब मिश्रा और उनके साथियों नें हमला बोल दिया | जिससे उन्हें मारपीट कर लहुलुहान कर दिया| सूचना पर रेलवे रोड़ चौकी प्रभारी राहुल कुमार मौके पर पंहुचे| पुलिस दोनों पक्षों को थानें ले आयी| पुलिस नें संजीब और उनके भाई को मेडिकल के लिए भेजा| पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है|