व्यापार मंडल की नगर महिला कमेटी का गठन

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद: नगर उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) के द्वारा नगर महिला मोर्चा की कमेटी का गठन किया गया| महिला व्यापार मंडल को संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिये गये है|नगर के अंगूरीबाग़ स्थित विधा नन्द आर्य के आवास पर उनकी अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आगामी 3 मार्च को लखनऊ में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में जाने को लेकर रणनीति बनायी गयी| इसके साथ ही नगर महिला व्यापार मंडल की 20 सदस्य वाली कमेटी की घोषणा की गयी| इसके साथ ही बैठक में विधुत विभाग के अधिकारीयों की मनमानी का मुद्दा भी आम रहा| नगर अध्यक्ष सोनी शुक्ला ने महिला व्यापार मंडल की महामंत्री कु0 अंकिता द्विवेदी,कोषाध्यक्ष रेखा गुप्ता को बनाया| इसके साथ ही 6 उपाध्यक्ष सात संयुक्त मंत्री,चार संगठन मंत्री एक प्रचार मंत्री बनाया गया है|इस दौरान नगर अध्यक्ष इखलाक खान व नगर महामंत्री राकेश सक्सेना आदि रहे|