फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) व्यापारी रितेश पाल का सुराग ना लगने से परिजनों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है| शुक्रवार को सुबह कई संगठनों के लोग थानें पंहुचे और व्यापारी का पता ना लग पानें से आक्रोश व्यक्त किया| इसके साथ ही पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगाये| पुलिस नें जल्द पता लगानें की बात कहकर मामले को शांत किया|
थाना राजेपुर के जमापुर निवासी व्यापारी रितेश पाल पुत्र स्वर्गीय मातादीन पाल लापता हैं| उसके कई साथियों को भी पुलिस ने उठाया है| लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ सफलता नही मिली| बीते दिन रितेश पाल की बाइक ग्राम तीसराम की मढैया स्थित पुलिया के नीचे खड्ड में भरे पानी से बरामद की थी| पुलिस सर्विलांस आदि के माध्यम से भी लापता रितेश का पता लगानें में जुटी है| लेकिन उसका पता नही चल पा रहा है|
शुक्रवार को अहले सुबह भी सीओ अजय वर्मा व थाना प्रभारी नवीन कुमार के नेतृत्व में तीसराम की मढैया में पंहुचकर खड्ड के पानी में तलाश करायी लेकिन उसका कोई भी सुराग नही मिला| इसके बाद विभिन्य
संगठनों के पदाधिकारी भी थाना राजेपुर पंहुचे जहाँ पुलिस से वार्ता की| शिव शक्ति अखाड़ा के विशाल गंगवार नें थानें में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की| इसके साथ ही रीतेश का पता ना चलने पर ईंट से ईंट बजा देनें की बात कही| पुलिस नें जल्द अनावरण का भरोसा देकर मामले को शांत किया|
थानें के बाहर भी जमी भीड़
मामले के थानें के बाहर भी भीड़ जमी रही| लोग पुलिस के हर कार्यवाही को जाननें को उत्सुक दिखे| कुछ थानें के बाहर तो कुछ इधर-उधर दुकानों पर बैठे नजर आये| महिलायें भी मौजूद रही|
लापता रितेश की बहन थानें के बाहर बेहोश
लापता रितेश की बहन शिवानी थानें के बाहर भाई की याद में बेहोश हो गयी| मौके पर मौजूद परिजन उसे लेकर घर चले गये|
सीओ अमृतपुर अजय वर्मा नें बताया कि लापता रितेश को बरामद करनें का प्रयास किया जा रहा है| पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में लगीं है| पानी में भी उसकी खोज की गयी| जल्द रितेश का पता लगा लिया जायेगा |
व्यापारी का नही लगा सुराग, थानें के भीतर पुलिस मुर्दाबाद के लगे नारे



