व्यापारियों नें भारतीय सेना के पाक पर जबाबी हमले की खुशी में बांटी मिठाई

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) व्यापारियों नें पाक को भारतीय सेना के द्वारा पहलगाम हमले के जबाब देनें की खुशी में देशभक्ति के नारे लगाये| उन्होंने जुलूस निकाल कर पीएम मोदी व देश की सेना को धन्यवाद दिया है|
शहर के लिंजीगंज के व्यापारियों ने बाजार में हाथ में तिरंगा लेकर जुलूस निकाला और देशभक्ति के नारे लगाये| पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी जोश के साथ लगाये गये| व्यापारी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया| व्यापारियों नें कहा कि उन्हें भारत की वीर सेना पर गर्व है| हर भारतीय के भीतर पाक को लेकर गुस्सा है| पहलगाम गमले के दौरान देश के लोगों के दिलों में जो जख्म पाक के आतंकियों नें दिये उस पर सेना से मरहम लगाने का कार्य किया है | इस दौरान कमलेश गुप्ता, श्याम सुंदर गुप्ता, विक्की, अंकित गुप्ता, सतेन्द्र गुप्ता आदि व्यापारी रहे|