व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं- रविकांत गर्ग

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का मंडलीय सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह कराया गया| जिसमे राष्ट्रीय अध्यक्ष नें कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दास्त नही किया जायेगा| संगठन उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है|
शहर के ठंडी सड़क स्थित एक गेस्ट हाउस में प्रदेश अध्यक्ष अरुण अग्रवाल की अध्यक्षता में हुआ। शपथ ग्रहण में राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने जिला युवा कार्यकारिणी में संरक्षक एमएलसी प्रांशु द्विवेदी,अध्यक्ष संदेश अग्रवाल, महामंत्री प्रबल माहेश्वरी,कोषाध्यक्ष अर्पण अग्रवाल,चेयरमैन प्रहशी वंशल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीतेश वाष्णेय,उपाध्यक्ष ब्रजनारायण सोमवंशी,उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह,मीटिंग प्रभारी मोहित यादव,कमालगंज प्रभारी रमेश चंद्र गुप्ता को पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण करायी। इसके अलावा फतेहगढ़, याकूत गंज, सेंट्रल जेल एवं मदनपुर की कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण भी राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने करायी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि उद्योग व्यापार मंडल संगठन ही नहीं देश के 10 करोड़ का व्यापारियों का संगठन है। व्यापारियों की आवाज को बुलंद करने के लिए व्यापारियों में एकता होनी चाहिए। हमारा उद्देश्य व्यापारियों को संगठित करना है न कि अपनी जेबों को भरना, हमारा उद्देश्य रेहड़ी-पटरी एवं ठेली दुकानदारों को भी व्यापार मंडल से जोड़कर उन्हें भी संगठित करना है। व्यापारी को साहूक।र सेठ भामाशाह कहा जाता है, देश व समाज की तरक्की के लिए व्यापारियों ने अपना योगदान दिया है। कार्यक्रम में विशिष्टअतिथि डॉ. अरविंद गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष अरुण अग्रवाल, विधान परिषद सदस्य प्रांशु दत्त द्विवेदी, प्रदेश महिला चेयरमैन मिथिलेश अग्रवाल, संगठन महामंत्री नवीन त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री संजय गुप्ता ने विचार रखे| जिलाध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री, नगर अध्यक्ष संदेश अग्रवाल, विनोद गुप्ता, नगर महामंत्री सत्येंद्र गुप्त भी मौजूद रहे। कानपुर, कन्नौज, इटावा, औरैया जनपदों से जिलाध्यक्ष व महामंत्री ने मंडलीय सम्मेलन में भाग लिया।