फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार पर वीबीजी रामजी के नाम के नाम पर देश के सबसे महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा कानून मनरेगा को कमजोर करने की साज़िश रचने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता वरुण त्रिपाठी ने कहा कि सरकार मनरेगा के अधिकार-आधारित स्वरूप, उसकी कानूनी गारंटी और पंचायती राज व्यवस्था को व्यवस्थित रूप से खत्म करने का प्रयास कर रही है। यह केवल प्रशासनिक बदलाव नहीं, बल्कि गरीबों, मजदूरों और संविधान प्रदत्त अधिकारों पर सीधा हमला है। कांग्रेस का कहना है कि मनरेगा करोड़ों ग्रामीण परिवारों के लिए केवल रोजगार का साधन नहीं, बल्कि रोजगार की गारंटी, सम्मान और जीवन की सुरक्षा है। लेकिन वीबीजी रामजी के नाम के माध्यम से सरकार इसे अधिकार-आधारित कानून से हटाकर कॉरपोरेट-ठेकेदारी मॉडल में बदलना चाहती है, जिससे मजदूरों के अधिकार समाप्त होंग| इस दौरान जीशान कुरैशी, विकास अग्निहोत्री, सत्यम मिश्रा, दीपांशु मिश्रा, गुलशेर आदि रहे |
वीबीजी रामजी के नाम पर मनरेगा को कमजोर करने की साज़िश:कांग्रेस



