फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कोचिंग सेंटर विस्फोट कांड नें सभी को दहला दिया है| विपक्षी दलों ने कार्यवाही की मांग की है| घटना के बाद से पुलिस की कई जाँच एजेंसियां अपने-अपने स्तर पर जाँच कर रही है| लेकिन नतीजा फिलहाल निकल कर सामने नही आ पा रहा है| जिला प्रशासन सैफ्टिक टैंक के फटने का दावा ही कर रहा है, लेकिन स्थानीय लोग यह माननें को तैयार नही है कि सैफ्टिक टैंक फटने से इतना बड़ा धमाका हो सकता है|
बीती रात को ही लखनऊ से एटीएस की टीम ने मौके पर आकर जाँच की थी, एटीएस की टीम अभी भी डेरा डाले है, वहीं रविवार को कन्नौज के तालग्राम से मोबाइल फोरेंसिक टीम व लखनऊ से बीबीडीएस
बम निरोधक दस्ता कुत्ते के साथ पंहुची और जाँच की| सभी पुलिस की टीमें जाँच में जुटी है| दरअसल घटना स्थल से महज आधा किलोमीटर दूर सेंट्रल जेल है, जिसमे बरेली दंगे का मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रजा निरुद्ध है| लिहाजा इस लिए सुरक्षा के लिहाज से जिला प्रशासन के माथे पर बल है|
सपा बोली सख्त कार्यवाही के साथ मुआबजा दे सरकार
सपा नेता डॉ. नबल किशोर शाक्य ने कहा धमका किस चीज का है इसकी निष्पक्ष जाँच होनी चाहिए, उन्होंने कहा कि घायलों के घर वाले यह बात मानने को तैयार नही हैं कि धमाका टैंक फटने से हुआ है| उन्होंने दावा किया की धमाका बड़ी विस्फोटक सामग्री से भी हो सकता है| उन्होंने कहा कि इस तरह से मिथेन गैस से धमाका नही हो सकते है| घटना को दबानें का कार्य किया जा रहा है| सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव नें मृतकों के परिजनों को दो करोड़ व घायलों को 50 लाख का मुआबजा दिया जाये|
शासन की जाँच में नही भरोसा तो अखिलेश यादव खुद कर लें जाँच
सांसद मुकेश राजपूत नें बताया कि घटना बेहद निंदनीय है| इस पर राजनीति नही होनी चाहिए| सपा के लोगों को शासन की जाँच पर भरोसा नही है तो अखिलेश यादव खुद आकर जाँच कर लें| उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और शासन की टीमें जाँच कर रही है उनकी जाँच रिपोर्ट बता रही है कि सैफ्टिक टैंक में मिथेन गैस बनने से टैंक फटने से हादसा हुआ है| सीएम योगी खुद पूरे मामले पर निगरानी कर रहें है|
डीआईजी नें लिया जायजा
डीआईजी हरीश चंदर नें एसपी आरती सिंह के साथ घटना स्थल का जायजा लिया और हर पहलू को परखा और संघन जाँच के निर्देश दिये| डीआईजी नें जेएनआई न्यूज नें बताया कि प्रारम्भिक जाँच में टैंक का गैस निकास नही बना था, मिथेन गैस भर जानें से अत्यधिक प्रेशर से टैंक फट गया| विस्फोटक पदार्थ जैसी कोई चीज अभी नही मिली है|
विस्फोट के बाद 24 घंटे, पुलिस की कई एजेंसियां जाँच में जुटी



