फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) विवाह के अभी 14 माह का समय ही गुजरा था की विवाहिता ससुराल में फांसी के फंदे पर झूलती हुई मिली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के जेएनवी रोड़ निवासी पार्थ पांडेय पुत्र नीरज पांडेय का विवाह बीते 23 दिसंबर 2023 को जनपद बदायूं के कादरचौक निवासी 22 वर्षीय अदिति पांडेय के साथ हुआ था। रविवार को अदिति का शव वेंटिलेटर से दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका के पिता दिल्ली में रहकर नौकरी कर रहे हैं। जिनको सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों के साथ पुलिस की नोंकझोंक हुई। कोतवाल सत्य प्रकाश ने बताया कि मृतका के पिता को सूचना दी गई है स्वजनों के आने पर विधिक कार्यवाही की जायेगी।
विवाह के 14 माह में ही फांसी के फंदे पर झूलती मिली विवाहिता



