विवाहिता नें संदिग्ध हालत में फांसी लगाकर दी जान

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) विवाहिता की संदिग्ध हालत में फांसी लगानें से मौत हो गयी| पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। मृतका के स्वजनों ने दामाद सहित अन्य ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाये है।
थाना क्षेत्र के कमालुद्दीनपुर निवासी पवन पांडे की 6 साल पूर्व मोहम्मदाबाद के ग्राम मदनपुर निवासी रीता पांडेय से हुई थी। सोमवार को रीता पांडेय अपने घर के बरामदे में पंखे के कुंडे से फांसी पर फंदे पर लटकी मिली। जेठ मनोज ने जब फांसी के फंदे पर लटके देखा तो परिजनों को सूचना दी। पुलिस भी पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतका का पति पवन दिल्ली में निजी कंपनी में नौकरी करता है, वह सोमवार को ही घर वापस आया था। मृतका के 2 पुत्र अन्यया, अन्वी हैै| बेटियों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। सीओ अमृतपुर अजय वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है| अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।