विधायक पूजा पाल के सपा से निष्कासन पर पाल सेना आक्रोशित

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा विधायक पूजा पाल के निष्कासन पर जय माँ अहिल्याबाई होल्कर पाल सेना आक्रोशित हुई है| पाल सेना नें कहा कि सपा सुप्रीमों माफियाओं के संरक्षण दाता है|
दरअसल सीएम योगी की अपराधियों के खिलाफ की गयी कार्यवाही की तारीफ़ कौशम्बी की चायल विधान सभा से विधायक पूजा पाल ने कर दी थी, जिसके बाद सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव नें उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया| पाल सेना जिलाध्यक्ष पंकज पाल नें कहा कि पूजा पाल को सपा से निष्कासित करना पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की मानसिकता को प्रदर्शित करता है| पूजा पाल के अपमान से समूचा पाल समाज आहत है और आगामी चुनाव में इसका खामियाजा भी सपा पार्टी को भुगतना पड़ेगा| जिलाध्यक्ष ने कहा कि अतीक अहमद जैसे माफिया को अतीक यादव बनाने का कार्य सपा ने किया| अखिलेश पीडीए की बात करते है यदि पीडीए से पाल समाज ही हट गया तो कहेका पीडीए| विधायक पूजा पाल का अपमान व राजू पाल की हत्या सपा को पीडीए का विरोधी दर्शाती है|
विधान सभा चुनाव में सपा का विरोध करेगी पाल सेना
जिलाध्यक्ष पाल सेना पंकज पाल नें कहा की जिस तरह से सपा लगातार पाल समाज का अपमान कर रही है, उसके जबाब में आगामी विधान सभा चुनाव में पाल सेना सपा का विरोध करेगी|