फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) हाई-टेंशन लाइन के टूटे तार की चपेट में आये दो घोड़ों की दर्दनाक मौत हो गयी| जिससे घोड़ा स्वामी के परिवार में कोहराम मच गया| ग्रामीणों नें बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया|
थाना कमालगंज के ग्राम चौसपुर निवासी सुभाष चंद्र कठेरिया के दोनो घोड़े गांव के ही अनवर हुसैन के
खेत में सुभाष का 16 वर्षीय पुत्र चंदन चरा रहा था| उसी दौरान अचानक चौसपुर से गडाखेड़ा जाने वाले हाई-टेंशन लाइन का तार टूट कर जमीन पर गिर गया| जिससे सुभाष चन्द्र के दोनों घोड़ों की मौके पर ही मौत हो गयी| घोड़ो को बचाने के चक्कर में चन्दन भी घायल हो गया| सुभाष के परिजनों में घोड़ों के मरने से कोहराम मच गया| काफी देर बाद अवर अभियंता अजीत राजपूत व लेखपाल सौरभ मिश्रा मौके पर पंहुचे| ग्रामीणों नें अवर अभियंता अजीत व अन्य विभागीय कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया|
अवर अभियंता अजीत का कहना है कि घोड़ा मालिक को मुआबजा दिलाया जायेगा| लापरवाही की जाँच कराकर कार्यवाही करेंगे| 




