फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) थाना कादरी गेट के श्याम नगर स्थित साक्षी आश्रम के सामने स्थित तिराहे पर आये दिन दबंग उसी दौरान उत्पात करते हैं जिस दौरान विद्यालय की छुट्टी होती है| जिससे पढ़ने वाले नौनिहाल सहम जाते हैं| पुलिस का ध्यान भी इस तरफ नही है| शुक्रवार को फिर एक बार छुट्टी के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट कर बेल्टों के साथ पथराव भी हुआ| जिसमे कुछ के चोट भी लगी है| पुलिस अब सख्त कार्यवाही की बात कर रही है| 
दरअसल साक्षी आश्रम के निकट दो विद्यालय हैं| जिसकी छुट्टी लगभग 2:30 बजे होती है| लेकिन अक्सर देखा गया है कि छुट्टी के दौरान मौके पर बालिकाओं को निकलने में भी समस्या होती है| अराजक तत्व अक्सर छुट्टी के समय झगड़ा करते हैं| शुक्रवार को भी जब दोनों स्कूलों का अवकाश हुआ तो दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ| जिसमे जमकर बेल्टें चली, पथराव हुआ| एक पक्ष की जमकर पिटाई भी हुई| जिससे उन्हें मौके से भागना पड़ा| लेकिन सरेराह बेल्टबाजी होनें से मौके पर भीड़ लग गयी| स्थानीय लोगों नें स्कूलों का अवकाश होनें के दौरान मौके पर पुलिस व्यवस्था की मांग की है|
आईटीआई चौकी प्रभारी विशेष कुमार नें जेएनआई को बताया कि मामला उनकी जानकारी में है| किसी की तहरीर नही आयी है| वहीं छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूलों की छुट्टी के समय पुलिस तैनात की व्यवस्था की जायेगी| सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय नें बताया कि मामले को गंभीरता से लिया जायेगा| कार्यवाही की जायेगी| 

विद्यालयों की छुट्टी के दौरान दबंगो में चली बेल्टें, पथराव, सहमे नौनिहाल



