वाराणसी:भले ही उत्तर प्रदेश सेतु निगम और यातायात विभाग एक दूसरे के ऊपर रूट डायवर्जन को लेकर दोषारोपण कर रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गठित तीन सदस्यीय जांच टीम ने 15 मौतों के लिए सीधे तौर पर जिला प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। इस चूक को अगर प्रशासन गंभीरता से लेते हुए दूर कर देता तो यह जिंदगियां बचाई जा सकती थी। टीम ने गुरुवार को देर शाम अपनी रिपोर्ट तैयार कर दी थी, उसे सीएम को सौंपने की तैयारी चल रही है।