फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) जनपद में कलश मिशन यात्रा लेकर पंहुचे निरजंनी अखाड़ा के महंत महामंडलेश्वर कृष्णानंद महाराज नें हिदुत्व पर अपने विचार व्यक्त किये| जिसमे उन्होंने कहा की वर्तमान में हिंदुत्व का स्वर्णिम समय चल रहा है| लिहाजा हिंदू टुकड़ों में ना बंटकर एक जुट रहे|
शहर के रोडबेज बस अड्डे के पास स्वराज कुटीर में पंहुचे महंत कृष्णानंद महाराज नें कहा कि वह कश्मीर से कन्या कुमारी तक कलश मिशन यात्रा निकाल रहे हैं| यात्रा का उद्देश्य हिन्दुओं को एक जुट करना है| उन्होंने कहा कि वक्फबोर्ड के बदलाव के बाद किस तरफ से देशद्रोही मासिकता के लोगों ने विरोध किया, इसी लिए हिन्दुओं को टुकड़ों में बंटने के जरूरत नही है| उन्होंने कहा कि वर्तमान में हिंदुत्व का स्वर्णिम समय चल रहा है, सरकार क्या करेगी जब तक जनता एक जुट होकर सरकार पर दबाब नही बनायेंगे | 
उन्होंने कहा की उनका किसी से बैर नही है, लेकिन यदि हमारे घर में घुसकर हमे घर से निकाला जाये तो यह ठीक नही| बांग्लादेश में क्या हो रहा है, हम सर्वधर्म संभाव वाले देश है| लेकिन इसका जो गलत फायदा उठायेगा उसे देश से बाहर फेंकने की जरूरत है| उन्होंने कहा की वेदों और धार्मिक ग्रंथों से ही विज्ञानं बना है| लिहाजा हम सभी को अपने वेदों का अध्ययन करनें की अवश्यकता है| इस दौरान आचार्य अम्बरीश महाराज, भइयन मिश्रा, विकास, मुकेश व मोहित आदि रहे|
वर्तमान में हिंदुत्व का स्वर्णिम समय: कृष्णानंद



