फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) प्रतिवर्ष 23 जनवरी यानी नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के अवसर पर शहर में निकलने वाली वंदेमातरम् यात्रा को लेकर हिन्दू संगठनों नें ताकत झोंक दी है| लिहाजा यात्रा में अधिक से अधिक भीड़ जुटानें के लिए घर-घर सम्पर्क किया जा रहा है|
दरअसल अखिल भारतीय हिन्दू महासभा द्वारा विगत वर्षों से वंदेमातरम् यात्रा शहर में निकाली जा रही है| यह यात्रा रेलवे रोड़ के पांडेश्वर नाथ मन्दिर से होकर रेलवे रोड, चौक, घुमना, लाल दरवाजा होते हुए रोडबेज बस अड्डे पर पंहुचेगी| जहाँ यात्रा का समापन होगा| हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा नें बताया कि पूरे शहर को यात्रा के दौरान भगवामय करनें की तैयारी में महासभा लगी है| यह यात्रा नेता जी सुभाष चन्द्र बोस और देश के लिए अपनी जान गवानें वाली क्रांतिकारियों को सच्ची श्रद्धांजलि है|
सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा प्रचार
यात्रा का सोशल मीडिया पर प्रचार तेजी के साथ किया जा रहा है| पदाधिकारियों के सोशल मीडिया प्लेटफार्म से यात्रा में शामिल होनें की अपील की जा रही है| दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वर दास महाराज नें भी अपने सोशल मीडिया फेसबुक के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक यात्रा में शामिल होनें की अपील की है| 


वंदेमातरम् यात्रा को लेकर झोंकी ताकत



