फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में सांसद मुकेश राजपूत की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक का आयोजन किया गय| 
बैठक में विधायकों ने कहा कि मनरेगा द्वारा कराये गये कार्य अमृतवाटिका में जो वृक्ष लगाये गये हैं उसमें कितने वृक्ष जिन्दा हैं कमेटी बनाकर माननीय विधायकों के साथ जाकर दिखाए जाएं। राम मनोहर लोहिया अस्पताल के परिसर में 09 बाहरी अराजक तत्व अवैध रूप से कब्जा किए हुए हैं, उनके विरूद्ध एफआईआर दर्ज करायी जाये। यदि एफआईआर नहीं दर्ज करायी जाती तो समझा जाएगा कि आलाधिकारियो की मिलीभगत से बाहरी व्यक्ति कब्जा किए हुए हैं। यदि कोई मरीज लोहिया अस्पताल में 
आता है, तो वहां के संविदा डाक्टर द्वारा बाहर से इलाज कराने की राय दे देते हैं। इसी प्रकार विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियन्ता से विधायकों द्वारा शिकायत की गई कि ग्रामीण क्षेत्र में पूर्व की भाँति सात घण्टे लाइट लगातार दी जाये।
आंगबाड़ियों से बसूले जाते एक हजार रूपये
विधायक कायमगंज डा.सुरभि द्वारा शिकायत की गई है कि सीडीपीओ द्वारा क्षेत्र में पोषाहार का वितरण नहीं कराया जाता है। जिसकी कमेटी बनाकर जॉच की जाये| भोजपुर विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर द्वारा शिकायत की गई कि सीडीपीओ द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्री से एक हजार से डेढ़ हजार तक अवैध रूप से 
वसूली की जाती है। जिसकी जाँच कमेटी द्वारा करा ली जाए। बीओआई द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में आरसेटी को प्राप्त लक्ष्य के सापेक्ष कितनों को रोजगार दिया गया। एनएचआई द्वारा पांचालघाट पुल पर मरम्मत के लिए एक माह का समय लेते हुए मार्ग डाइवर्जन किया गया था। अभी भी गंगा पुल पर गढ्ढे बने हुए हैं। विधायक भोजपुर नागेंद्र सिंह राठौर द्वारा बताया गया कि एनएचआई द्वारा निर्मित नालों की गुणवत्ता ठीक नहीं है व गहराई भी कम है। एक सप्ताह पूर्व हुई बारिश का पानी नाले से बाहर निकलकर मार्ग पर वह रहा है। सांसद मुकेश राजपूत द्वारा सभी अधिकारी लोग अपने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के सम्बन्ध में जनप्रतिनिधियों को अवगत करायें एवं उनसे मार्ग दर्शन व सहयोग लें। जिससे जिले का विकास तीव्र गति से हो सके। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा दिशा निर्देशों व सुझावों का गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्ध तरीके से अनुपालन सुनिश्चित करनें के निर्देश दिये| अध्यक्ष जिला पंचायत मोनिका यादव, विधायक अमृतपुर सुशील कुमार शाक्य, मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी अवनीन्द्र कुमार एवं जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी, संकिसा चेयरमैंन प्रतिनिधि राहुल राजपूत रहे|
लोहिया में अबैध कब्जा करने वाले लोगों पर हो एफआईआर



