डॉ० अरविन्द की टीम ने दो लाख लोगों तक पंहुचायी सरकार की योजना

FARRUKHABAD NEWS Politics जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के तरीके पर यदि नजर डाले तो शायद ही कोई संगठन होगा को सरकार की योजनाओ को गाँव-गाँव पंहुचाने में पूरा जोर दे रहा है| लेकिन लोक अधिकार मंच के द्वारा जो तरीका सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पंहुचाने का है वह केबल दिखावा नही बल्कि योजनाओं की जानकारी को जन-जन तक पंहुचाने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य भी तेजी से चल रहा है| इसके लिए लोक अधिकार मंच ने अब तक 38 टीम का गठन किया है जो दिन रात इस काम को अंजाम दें रही है| टीम के माध्यम से अभी तक लगभग दो लाख लोगों तक सरकार की योजनाओं का लाभ दिया गया है|
संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ० अरविन्द गुप्ता ने सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पंहुचाने के लिए अपने आवास विकास के प्रयाग नर्सिंग होम में एक कार्यालय खोला| जिसमे कुल 38 लोगों की टीम कार्यरत है| यह सब सोशल मीडिया से लेकर अन्य अत्याधुनिक प्रचार के कार्यों में महारथी है| अब तक 38 टीम कार्यालय के भीतर से लेकर जनपद में कोनें कोने तक काम देख रही है|
टीम ने दिया दो लाख लोगों को योजना का लाभ
टीम के द्वारा अभी तक राजेपुर व्लाक में 30811 , कमालगंज 44745 ,शमशाबाद 17455,बढ़पुर 9911,मोहम्मदाबाद 26551 ,नवाबगंज 13205,कायमगंज में 30776,अलीगंज में 26312,नगर पालिका फर्रुखाबाद क्षेत्र में 4970 लोगों को विभिन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर फार्म भराये गये| कुल मिलाकर पूरे लोकसभा क्षेत्र में अभी तक 204736 को योजना से सम्बन्धित फार्म भरे गये|
सात कार्यालयों से चल रहा लोकअधिकार का नेटवर्क
लोक अधिकार मंच की टीम अब तक 38 राजेपुर,मोह्म्म्दाबाद,कमालगंज,कायमगंज,कम्पिल,अलीगंज में चल रहे सात कार्यालयों के माध्यम से योजनाओं को जन-जन तक पंहुचाने का कार्य किया जा रहा है|
हर विधान सभा मे 40-40 कार्यालय खोलने की तैयारी
संगठन सात कार्यालय खोलने के साथ ही साथ अब हर विधान सभा क्षेत्र में कम से कम 40 कार्यालय खोलने की तैयारी कर रहा है| जिससे आम जनमानस को सरकार की योजनाओं की जानकारी के लिए दर-दर भटकना नही पड़ेगा|
द्रष्टिपत्र व संस्कारशाला
लोक अधिकार मंच के द्वारा द्रष्टि पत्र व संस्कार शाला आमजन मानस के लिए वरदान साबित हो रहे है| इसमें लिखी स्वास्थ्य,समाज और जीवन जीने की कला की जानकारी ग्रामीण आंचल में भी अपनी भी छाप छोड़ रही है|
प्रधान कार्यालय में अपने-अपने कार्य
संगठन के आवास विकास स्थित कार्यलय में अब तक 38 की जो टीम काम कर रही है उन सब को अलग-अलग काम दिया गया है| कुछ लोग कम्प्यूटर पर संगठन के काम में योगदान दे रहे है तो कुछ हेल्पलाइन के माध्यम से आने वाले कॉल रिसिब कर जानकारी देनें का काम कर रहे है| इसके साथ कुछ लोगों की टीम कार्यालय आने वाले लोगों को योजनाओं की जानकारी और उन्हें फ़ार्म देने से लेकर भराने का काम करते है|
गाँव-गाँव फैलाया जा रहा व्हाट्सएप ग्रुप का जाल
अब तक 38 टीम ने एक और नया फार्मूला योजनाओं के प्रचार के लिए इजात किया है| जिसके तहत जिले की सभी ग्राम पंचायत स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाये जा रहे है जिसमे उसी गांव के लोगों को जोड़ा जा रहा है| जिसके माध्यम से केबल एडमिन उसमें सरकार की योजनाओ का प्रचार करेगा| जिसका सीधा सम्बन्ध प्रधान कार्यालय से रखा जायेगा| जो पूरे मामले की मानिटरिंग करेगा|