लूट की जानकारी होनें पर पुलिस नें बढ़ाई चेकिंग

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) महिला द्वारा लूट किये जानें की सूचना पर पुलिस एलर्ट मोड़ में आ गयी| लूट की घटना मिर्जापुर थाना क्षेत्र में हुई| इसकी जानकारी होनें पर पुलिस नें संघन चेकिंग अभियान चलाया | जनपद हरदोई के सवायजपुर तालग्राम रोहिला निवासी ओम प्रजापति अपनी पत्नी पूनम प्रजापति के साथ ससुराल जा रहे थे| थाना मिर्जापुर शाहजहाँपुर के ढाई गाँव मिर्जापुर में रुक गया| इसी दौरान एक काली पल्सर से बदमाश आये और उसके पास पूनम प्रजापति के कान के झाले लूट ले गये| पीड़ित को घटना के बाद पुलिस नही मिली तो वह राजेपुर थानाध्यक्ष के पास पंहुचा और अपनी गुहार लगायी| जिसके बाद कार्यवाहक थानाध्यक्ष कामता प्रसाद नें बताया कि घटना पड़ोसी जनपद में हुई है, लिहाजा मिर्जापुर पुलिस कार्यवाही जा सकता है|