फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) ट्रक को लूटकर ला रहे बदमाश सड़क पर छोड़कर फरार हो गये| पुलिस नें ट्रक को कब्जे में ले लिया| बदमाश ट्रक से लगभग 70 हजार की नकदी लूट ले गये|
जनपद फतेहपुर किशनपुर गुरुबल निवासी लवकुश यादव ट्रक से सरिया भरकर छत्तीशगढ़ से गाजियाबाद जा रहा था| लवकुश नें बताया कि जसोदा के निकट हाई-वे पर कार सबार बदमाशों नें ओवर टेक करके ट्रक रोंक लिया| उन्होंने बताया कि वह लोंन कम्पनी से है, ट्रक की क़िस्त जमा नही हुई है लिहाजा उसे वह ले जायेंगे| इसके बाद दो बदमाश ट्रक में जबरन घुस गये| वह लूट कर भागे | चालक लवकुश ने जसोदा चौकी को सूचना दी| जिसके बाद आस-पास के थानों में एलर्ट किया गया| पुलिस ने बैरियर लगा दिये| कमालगंज मुख्य बाजार में ट्रक खड़ा कर बदमाश फरार हो गये| चालक ने बताया कि बदमाश लगभग 70 हजार की नकदी लूट ले गये| चालक के साथ जसोदा पुलिस कमालगंज पंहुची और ट्रक को कब्जे में ले लिया| कमालगंज प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार नें बताया कि जसोदा पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले किया| घटना जसोदा क्षेत्र की थी | 


लूट कर ला रहे ट्रक को सड़क पर छोड़कर बदमाश फरार



