लिंजीगंज अस्पताल में ओपन जिम का शुभारम्भ

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सेवा पखबाड़ा के तहत सांसद मुकेश राजपूत द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर लिंजीगंज में सांसद निधि योजना के तहत ओपन जिम का लोकार्पण किया गया|
ओपन जिम के तहत शारीरिक क्रियाओं, व्यायाम हेतु 08 प्रकार के उपकरण स्थापित किये गये। सांसद ने कहा कि मोदी सरकार व योगी सरकार द्वारा स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर विशेष बल दिया जा रहा है। इसी के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र व विद्यालयों का कायाकल्प किया जा रहा है। इसके अलावा अनेक जन उपयोगी भारत सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा अनेक योजनायें चलायी जा रही है। जैसे वरिष्ठ जनो के लिये स्वारूथ हल्थ कार्ड के तहत 5 लाख तक की बीमारी का इलाज मुफ्त में किया जा रहा है। बच्चो के स्वास्थ्य व पोषण हेतु आशा व आंगनबाडी कार्यकत्री के माध्यम से लाभ दिया जा रहा है| जिलाध्यक्ष फतेहचन्द्र वर्मा, नेत्र चिकित्सक संजय बाथम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लिंजीगंज व कपिल कुमार, परियोजना निदेशक आदि रहे।