लापता व्यापारी का सुराग ना मिलने पर एसपी कार्यालय घेरा

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते लगभग पांच दिन से लापता व्यापार का कोई सुराग ना लगने से स्वजन व ग्रामीण आक्रोशित हो गये| बड़ी संख्या में महिलाएं व ग्रामीण एसपी कार्यालय पंहुचे और कार्यवाही की मांग की|
थाना राजेपुर के जमापुर निवासी व्यापारी रितेश पाल पुत्र स्वर्गीय मातादीन पाल 15 जुलाई से लापता हैं| उसके कई साथियों को भी पुलिस ने उठाया है| लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ सफलता नही मिली| बीते दो दिन पूर्व रितेश पाल की बाइक ग्राम तीसराम की मढैया स्थित पुलिया के नीचे खड्ड में भरे पानी से बरामद की थी| लेकिन अभी तक रितेश का सुराग नही लगा है| पुलिस की कई टीमें लगीं हैं| लेकिन कोई सुराग ना लगने से परिजनों का धैर्य जबाब दे गया और वह ट्रैक्टर ट्रालियों में बैठकर एसपी कार्यालय पंहुचे| मौके पर मौजूद सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय से परिजनों नें भेट कर लापता रितेश की तलाश जल्द करनें की मांग की| सीओ नें कार्यवाही का भरोसा दिया| परिजन हाथों में रितेश की फोटो लेकर प्रदर्शन करते रहे|
एएसपी नें लिया जायजा
अपर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह नें जिस जगह रितेश की बाइक मिली उसका जायजा लिया | उसके बाद वह थाना राजेपुर पंहुचे और थाना में बैठे आरपियों से पूंछतांछ की| सर्विलांस टीम नें भी हिरासत में बैठे युवकों से जानकारी ली|