लापता युवक की मिली लाश

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) बीती रात से लापता युवक का शव पड़ा मिला| परिजनों नें हत्या का आरोप लगाया है| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम देवरान गाढिया निवासी 22 वर्षीय फिरोज शाक्य पुत्र रामविलास शाक्य बीती रात 8 बजे घर से पिता रामविलास को खाना देनें निकला था| खाना देकर वापस लौटा तो घर नही पंहुचा, जिसके बाद परिजनों नें तलाश की| देवरान गाढिया व निर्माणधीन पुल के बीच फिरोज का शव दोपहर मे चारवाहों ने देखा| सूचना पर थाना पुलिस तथा सीओ अमृतपुर अजय वर्मा, फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची जांच पड़ताल की| शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Kashvi Aesthetics Farrukhabad