लाइट पोल ट्रक पर गिरा, लगा जाम

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर के कादरी गेट स्थित पांचाल घाट चौराहे पर ब्रह्मदत्त द्विवेदी प्रतिमा पर लगा एलईडी लाइट का विद्युत पोल टूटकर ट्रक पर गिर गया, जिससे जाम लग गया | यातायात पुलिस नें कड़ी मेहनत से जाम खुलवाया|
दरअसल ब्रह्मदत्त द्विवेदी प्रतिमा पर एलईडी लाइट का पोल लगा है| उसी के निकट विद्युत लाइट का पोल भी लगा है| दोनो को आपस में बांध दिया गया था| जिसके चलते सीमेंट का पोल अचानक गिरा, जिससे पहले से खस्ता एलईडी लाइट का पोल भी टूट कर सीमेंट के पोल के साथ ट्रक पर गिर गया| जिससे यातायात बाधित हो गया| जिसके बाद यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पंहुचे और यातायात की क्रेन मंगाकर पोल को हटवाया| जिसके बाद जाम को खुलवाया जा सका|
चौकी पुलिस नही आयी नजर
पांचाल घाट चौकी के सामने ही पोल टूटकर गिरा| लेकिन काफी समय तक चौकी पुलिस नजर नही आयी| बाद के चौकी के सिपाही पंहुचे और बिजली विभाग फोन कर विद्युत आपूर्ति बंद करायी| जिसके बाद यातायात की क्रेन से खम्भा हटाया गया|