रोडवेज बस अड्डे पर 20 बेड के रैन बसेरे का श्रीगणेश

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) रोडवेज बस अड्डे पर बने 20 बेड के नव-निर्मित रैन बसेरे का उद्घाटन आज देर शाम नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल एवं अधिशासी अभियंता विनोद कुमार ने किया| नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने बताया कि रैन बसेरे में फिलहाल 10 बेड पुरुषों के लिए और 10 बेड महिलाओं के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए तीन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही पीने के पानी, साफ-सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखा गया है। उन्होंने बताया कि रैन बसेरे में यात्रियों को आधार कार्ड दिखाकर निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। सर्दी बढ़ने पर अतिरिक्त बेड की व्यवस्था के साथ ही अलाव की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो। ईओ विनोद कुमार आदि रहे|