रोडबेज से जा रही महिला का झोला गायब

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) रोडबेज से शादी समारोह में जा रही महिला का झोला गायब हो गया| जानकारी होनें पर महिला नें बस से उतरकर पुलिस को सूचना दी| जिसके बाद पुलिस ने जाँच पड़ताल की, लेकिन कोई खास साक्ष्य पुलिस के हाथ नही लगा|

थाना मऊदरवाजा के रेलवे स्टेशन के निकट निवासी शांति देवी पत्नी कमल कोरी अपने 9 साल के पुत्र आदित्य के साथ लाल दरवाजा बस अड्डे से रोडबेज में सबार होकर बदायूं एक विवाह समारोह में शामिल होनें जा रहीं थी| रोडबेज बस में चढनें के दौरान ही कुछ देर में ही उसका झोला गायब हो गया| जानकारी होनें पर शान्ति देवी ने पुलिस को सूचना दी | रोडबेज बस अड्डा चौकी प्रभारी कपिल कुमार मौके पर पंहुचे| उन्होंने सीसीटीवी कैमरे चेक किये| लेकिन कोई भी साक्ष्य अपराधियों तक पंहुचनें के पुलिस को नही मिले| चौकी प्रभारी ने बताया कि जाँच की जा रही है |