फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सोमवार को शहर के ठंडी सड़क स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आई०टी०आई० एवं कौशल विकास मिशन के द्वारा पं० दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमे कुल 804 युवाओं का रोजगार के लिए चयन किया गया|
मुख्य अथिति सांसद मुकेश राजपूत के द्वारा मेले का उद्घाटन फीता काटकर किया गया| बीजेपी जिलाध्यक्ष फतेह चन्द्र वर्मा,डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी , सीडीओ अरविन्द कुमार मिश्र के द्वारा सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यर्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर रोजगार मेले का शुभारम्भ किया गया। रोजगार मेला में 34 कम्पनियाँ जैसे हीरो मोटर, महेन्द्रा एण्ड महेन्दा, श्री राम पिस्टन, वी०ई० कार्मशियल, व्हीकल (वाल्वो आयशर), विलंक्टि, माहले, स्वाराज इंजन लि०, न्यू होलेण्ड ट्रैक्टर, हेली कल स्प्रिंग, एशियन, हायर
एप्लाइंस, सोलर पावर प्रोजेक्ट हेलीकल स्प्रिंग जैसी अन्य और कम्पनियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें लगभग 2100 रिक्तियों के सापेक्ष लगभग 1064 प्रशिक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें कुल-804 प्रशिक्षार्थी रोजगार के लिये चयनित किये गये। जिसमें से सोलर पावर प्रोजेक्ट (आडानी ग्रुप ऑफ कम्पनी) कच्छ, गुजरात में 158 का चयन किया गया। जिसका फाइनल सेलेक्शन सभी चयनित अभ्यर्थियों को कॉल/मेल द्वारा सूचना दी जायेगी। कार्यक्रम का संचालन सच्चिदानन्द सागर के द्वारा किया। मेले की व्यवस्था में प्रमुख रूप से बृजेश कुमार (कार्यदेशक), रंजीत कुमार सुमन अप्रेन्टिस प्रभारी, सुनील प्लेसमेन्ट प्रभारी, विजेन्द्र सिंह, राज किशोर महतो, बृजेश यादव रहे| 
रोजगार मेले में आठ सैकड़ा युवा चयनित



