फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) ऑपरेशन रेल सुरक्षा के तहत आरपीएफ ने रेलवे की सम्पत्ति चोरी करनें में दो आरोपियों को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया है|
दरअसल फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन के डाउन यार्ड में स्थित टावर वैगन शेड का ताला तोड़कर सामान चोरी किया गया था| आरपीएफ फर्रुखाबाद प्रभारी निरीक्षक ओपी मीणा नें नीरज कुमार उर्फ नकचूल्ला पुत्र स्व
रामदयाल निवासी जसमई रेलवे क्रॉसिंग के पास मऊदरवाजा व ब्रजकिशोर तिवारी पुत्र सुरेश तिवारी
निवासी बनपुरा तिर्वा कन्नौज को चोरी किये माल के साथ गिरफ्तार किया गया| आरपीएफ के अनुसार आरोपियों ने बताया कि वह सुनसान स्थान पर रखी रेलवे संपति की दिन के समय रेकी कर रात के समय अपने साथियों के साथ रेल संपति चोरी की घटना को अंजाम देते थे।
यह माल हुआ बरामद
ओएचई 160 स्क्वायर मिमी जंपर वायर के दो टुकड़े लगभग 13 मीटर, ओएचई एटीजे जंपर वायर कुल 30 पिस प्रत्येक की लम्बाई लगभग 1.5 मीटर व 03. ओएचई केटनरी वायर लगभग 40 मीटर मिली, जिसकी बरामद रेल संपत्ति की कीमत 38,500 रुपये है। मामले की जाँच उपनिरीक्षक रूबी को दी गयी है|
आरपीएफ निरीक्षक फर्रुखाबाद ओपी मीणा नें बताया कि आरोपी नीरज कुमार उर्फ नकचूल्ला पर पूर्व में भी कई मुकदमें है| आरपीएफ पूरे मामले की जाँच कर रही है| मामले में एक महिला फरार है, उसकी तलाश की जा रही है|
मंडल सुरक्षा आयुक्त इज्जतनगर पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इज्जतनगर मंडल में रेलवे संपत्ति की चोरी रोकने के लिए ’आपरेशन रेल सुरक्षा’ चलाया जा रहा है| जिसके तहत आरोपियों की गिरफ्तारी की गयी है|



