रेलवे रोड़ सड़क चौडीकरण कों लेकर रार, नोकझोंक

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर की रेलवे रोड भविष्य में इतिहास के पन्नों में जरूर दर्ज होगी, इसके निर्माण को लेकर रायता फैलता ही जा रहा है, काहे बगाहे रेलवे रोड का निर्माण शुरू होने के लिए नारियल फोड़ा ही गया था कि एक संगठन ने शुभारंभ की मिठाई खाई तभी दूसरे संगठन ने निर्माण पर मानक विहीन होने का आरोप लगाते हुए कार्य रुकवा दिया| इसी को कहते हैं “सिर मुड़ाते ही ओले पड़ गए”, गजब मजाक हैं, ईओ साहब कों भी ना जाने क्या जल्दी पड़ गयी की रात के संन्नाटे में शिलान्यास का नारियल फोड़ने चले आये?

दरअसल शुक्रवार रात कों ईओ विनोद कुमार अपने साथ उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला के साथ रेलवे रोड़ पर जेसीबी के साथ पंहुचे और नारियल फोड़कर सड़क निर्माण का कथित श्री गणेश करा दिया, ‘फैम’व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा, जिला महामंत्री विमलेश मिश्रा आदि व्यापार मंडल के नेता आ गये, पालिका नें 7 मीटर की सड़क बनानें की बात कही जबकि फैम व्यापार मंडल नें सड़क 10 मीटर की बनाने की बात कहकर कार्य रुका दिया और चेयरमैंन कों मौके पर बुलाने की बात कही,लेकिन उनका मोबाइल ही बंद हो गया| उद्योग व्यपार मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनी शुक्ला नें भी सड़क 10 मीटर बनाने का समर्थन कर फैम व्यापार मंडल के पक्ष में खड़ी नजर आयी| कवित्री महादेवी की प्रतिमा के सामने लगा दिया ट्रांसफ़ार्मर विश्व प्रसिद्ध कवित्री महादेवी वर्मा की रेलवे रोड़ पर प्रतिमा लगी हैं जिसके सामने बिजली विभाग नें ट्रांसफ़ार्मर लगा दिया, जिससे आने जाने वाले लोगों कों प्रतिमा नजर नही आती| बिजली बिभाग कों शायद पता नही की महादेवी हिंदी जगत की वह कवित्री हैं जिन्होंने फर्रुखाबाद का नाम पूरे विश्व पटल पर प्रसिद्ध किया| फैम व्यापार मंडल के जिला महामंत्री विमलेश मिश्रा व उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष सोनी शुक्ला नें महादेवी की प्रतिमा के सामने ट्रांसफ़ार्मर लगा देने की निंदा की हैं और वहाँ से ट्रांसफ़ार्मर हटाने की मांग की हैं | इसके साथ ही आंदोलन की चेतावनी दी हैं | ईओ विनोद कुमार नें बताया की सड़क 7 फुट की बननी हैं, कई जगह बिजली के खम्भे हैं और नालियों के मलवे के कारण सड़क किनारे चौड़ा फुटपाथ होना चाहिए| फिलहाल अभी विरोध के चलते कार्य बंद करा दिया|