फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते लगभग दो साल से रेलवे रोड़ का जीर्णोद्धार केबल फाइलों में चल रहा है| चौकीदार भी इस मामले में कुछ नही बोल रहे! चौकीदार चुप्पी क्यों साधे हैं? यह कोई नही जानता| कौन सा चौकीदार ठीक से काम नही कर रहा यह भी जनता समझ रही है| शहर की रेलवे रोड सियासत की भेट चढ़ गयी| व्यापारियों का व्यापार प्रभावित आज भी हो रहा है| खाली सड़क तक तो अभी बनी 
नही आदर्श तो बाद की बात है| व्यापार मंडल नें भी महीनों बाद ज्ञापन देकर अपनी जिम्मेदारी बाद पूर्ण कर ली|
जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला नें मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी 
कार्यालय में सौपा| व्यापार मंडल का कहना है कि अधिशासी अभियंता विद्युत ने रेलवे रोड़ के बिजली पोल जो की बीच सड़क पर लगे हैं ,उनके 15 अप्रैल को हटाने का आश्वासन दिया था| लेकिन 17 अप्रैल होनें के बाद भी अभी तक पोल नही हटाये गये| जबकि नगर पालिका 17 जनवरी 2025 को बिजली विभाग के खाते में 1 करोड़ 71 लाख रूपये ट्रांसफर कर चुकी है| ट्रांसफार्मर में फेसिंग लगाने का कार्य भी नही हुआ| घटियाघाट पुल को बंद रखनें के बाद भी घटिया मरम्मत होनें से एक सप्ताह के समय में ही पुल फिर बदहाल हो रहा है| किसी समय दुर्घटना हो सकती है| इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष लालू कनौजिया, जिला महामंत्री राजू गौतम, अनुपम रस्तोगी, श्याम सुंदर लल्ला, जिला मंत्री युवा सचित अग्रवाल, नगर अध्यक्ष युवा अंकुर श्रीवास्तव, सौरभ शुक्ला आदि रहे|
रेलवे रोड़ के लिए 1 करोड़ 71 लाख लेनें के बाद भी विद्युत विभाग में नही बना करंट



