फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) रेलवे प्लेटफार्म पर महिला ने बालक को जन्म दिया| प्लेटफार्म पर किलकरी गूंजने से मौके पर भीड़ एकत्रित हुई| आरपीएफ के सहयोग से महिला का प्रसब सकुशल हुआ|
रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद प्लेटफार्म ड्यूटी में तैनात हेड कांस्टेबल धीरेंद्र सिंह द्वारा 7 सितंबर को पोस्ट
कमांडर को सूचना दी गई कि प्लेटफार्म नंबर 4 पर एक महिला यात्री को प्रसव पीड़ा हो रही है| उसको मदद की आवश्यकता है| सूचना पर आरपीएफ उपनिरीक्षक रूबी अन्य फोर्स के साथ मौके पर पंहुची और जाँच की तो महिला नें अपना नाम काजल पत्नी टुनटुन ग्राम नवाडीह थाना लखीसराय बताया| महिला लखीसराय से फर्रुखाबाद तक उत्सर्ग ट्रेन में टिकट लेकर यात्रा कर रही थी| महिला के साथ की महिलाओं नें अस्पताल ले जानें से इंकार किया उसके बाद महिला काजल का प्रसब आरपीएफ के सहयोग से उसके साथ ही महिलाओं नें सकुशल करा दिया| महिला नें बालक को जन्म दिया है|
आरपीएफ निरीक्षक ओपी मीणा नें बताया कि आरपीएफ के सहयोग से काजल के परिजनों के साथ आयीं महिलाओं नें उसका सकुशल प्रसब कराया| सब कुछ आनन-फानन में हुआ| अस्पताल भेजने का मौका तक नही मिल सका| 

