फर्रुखाबाद:(शमसाबाद संवाददाता) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने रविवार को विरिया टांडा शमसाबाद स्थित रूपापुर चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित किसानों ने जिलाधिकारी को बताया कि क्रय केंद्र पर लोडिंग–अनलोडिंग के लिए प्रति ट्राली 200 रुपए वसूले जा रहे हैं। किसानों की शिकायत पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और तुरंत रूपापुर चीनी मिल के प्रबंधक से दूरभाष पर वार्ता की। प्रबंधक ने स्पष्ट किया कि मिल की ओर से ऐसा कोई चार्ज निर्धारित नहीं है, और यदि कोई अवैध वसूली हो रही है तो उसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी ने क्रय केंद्र के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गन्ना खरीद से संबंधित सभी अधिकृत दरों व चार्जेज को डिस्प्ले बोर्ड पर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जाए, ताकि किसानों को पारदर्शी जानकारी उपलब्ध हो सके। जिलाधिकारी ने क्रय केंद्र के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गन्ना खरीद से संबंधित सभी अधिकृत दरों व चार्जेज को डिस्प्ले बोर्ड पर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जाए, ताकि किसानों को पारदर्शी जानकारी उपलब्ध हो सके।
रूपापुर क्रय केंद्र में अवैध वसूली की शिकायत, डीएम नाराज



