फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) रिटायर्ड लिपिक के नशेडी पुत्र नें फांसी लगाकर आत्महत्या कर कर ली| परिजनों नें कमरे का दरवाजा तोड़कर उसके शव को बाहर निकाला| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खतराना निवासी अशोक गुलाटी आरएमएस के सेवानिवृत लिपिक है| उसके 30 वर्षीय पुत्र तरुण का विगत 7 साल पूर्व हुआ था| बीते लगभग 6 माह पूर्व उसका तलाक हो गया| जिससे तरुण शराब पीने का आदि हो गया था| बीती रात उसने कमरे में गमछे से फांसी लगाकर
आत्महत्या कर ली| सुबह लगभग 10:30 बजे भी जब उसने दरवाजा नही खोला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया| जब दरवाजा तोड़ा तो वरुण फांसी के फंदे पर लटक रहा था| परिजन शव के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे उसी दौरान घुमना चौकी प्रभारी अमित गुप्ता मौके पर आ गये| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| 
रिटायर्ड लिपिक के पुत्र नें फांसी लगा की खुदकुशी



