रिक्शा चालक बनेंगे रिक्शा मालिक -10 जुलाई को बंटेगे बैटरी वाले रिक्शे

Rickshowफर्रुखाबाद: रिक्शेवालों के दिन बहुरने वाले हैं। कई पीढ़ियों से किराये का रिक्शा खींचने वाले लोग अब जल्द ही रिक्शा मालिक बनने वाले हैं।वह भी अब उन्हें पैरों और छाती से जोर लगाकर रिक्शा खींचने के दिल लदने वाले हैं। अब न केवल वे रिक्शा मालिक बनेंगे बल्कि उन्हें बैटरी से चलने वाले रिक्शे मिलेंगे। प्रथम चरण में लखनऊ और कन्नौज में रिक्शो बाते गए थे|

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
व्यवसायिक शिक्षा राज्य मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि 10 जुलाई को विशेष शिविर लगाकर रिक्शा चालकों को रिक्शा मालिक बनाने का कार्यक्रम शुरु होगा। रिक्शा मालिकों को अपने निवास, रिक्शा चालक होने और आय का प्रमाणपत्र देना होगा। इसके बाद उन्हे रिक्शा देकर रिक्शा मालिक बना दिया जायेगा। लखनऊ में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यह अभियान शुरु किया था। इसके बाद फर्रुखाबाद में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।