रास्ते के विवाद में जमकर बबाल, गाँव बना छाबनी

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) रास्ते के विवाद में जमकर बबाल हुआ| जिसके चलते गाँव में भारी पुलिस बल पंहुचा, जिससे गाँव छावनी में तब्दील हुआ| पुलिस नें हंगामा कर रहे तीन महिलाओं और एक ग्रामीण को हिरासत में ले लिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम अलीगढ़ में मन्दिर के निकट ही रास्ते को लेकर विवाद था| एक पक्ष दीवार बना रहा था, जबकि दूसरा पक्ष दीवार बनानें का विरोध कर रहा था| जिसके बाद भीकम पुत्र वेदप्रकाश व दूसरे पक्ष के मदनपाल ने एसडीएम अमृतपुर अतुल कुमार के सामने अपनी बात रखी जिसके बाद एसडीएम नें जाँच के आदेश लेखपाल अतुल कुमार को दिये| लेखपाल की जाँच में विवादित जगह आबादी की निकली| रिपोर्ट आनें के बाद एसडीएम नें दीवार का निर्माण करानें के आदेश किये| लेकिन मौके पर पंहुचे मदनपाल पक्ष ने निर्माणाधीन दीवार को गिरा दिया| जिसकी सूचना पर एसडीएम अतुल कुमार, सीओ अजय वर्मा, थानाध्यक्ष अमृतपुर मोनू शाक्या, थानाध्यक्ष राजेपुर नवींन कुमार आदि पुलिस बल के साथ मौके पर आ गये| उसी दौरान दीवार के विरोध में खड़ी कुछ महिलाओं को हटानें का प्रयास किया तो खीच-तान में थानाध्यक्ष मोनू शाक्या के ऊँगली में चोट लग गयी| जिसका उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र अलीगढ़ में उपचार कराया| पुलिस नें मौके से तीन महिलाओं और एक ग्रामीण को हिरासत में ले लिया| जिन्हें शाम को छोड़ दिया गया|
किसान यूनियन का विरोध नही आया काम
Kashvi Aesthetics Farrukhabadविवाद की जानकारी पर किसान यूनियन अखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सोमबंशी व राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सोमबंशी मौके पर तहसील अमृतपुर पंहुचे और धरना प्रदर्शन किया| जब अधिकारीयों से बात नही बनी तो सभी पैदल मार्च करते हुए वह लोग राजेपुर मौके पर पंहुचे| किसान यूनियन मदनपाल के समर्थन में दीवार ना खड़ी होनें के लिए धरना प्रदर्शन भी किया| लेकिन बात नही बनी| थानाध्यक्ष नवीन कुमार नें बताया कि मामले में जाँच की जा रही है|