रामेश्वर व उस्ताद ने साथ-साथ की कई कार्यक्रमों में शिरकत

FARRUKHABAD : उस्ताज के रामेश्वर के साथ पहुंचने से जहां पार्टी के ही दूसरे खेमे में विद्रोह के स्वर पुनः फूटने लगे हैं। क्योंकि रामेश्वर के साथ उस्ताद का आ जाना कई पार्टी नेताओं को नहीं भा रहा है। क्योंकि उस्ताद की शतरंजी चाल के आगे कई मात खा चुके हैं। रविवार को लोकसभा प्रत्याशी रामेश्वर सिंह यादव के साथ उस्ताद ने कई कार्यक्रमों में शिरकत की। कहीं गम बांटा तो कहीं आश्वासन दिया।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”18″]
rameswar vidhayak & VIJAY SINGH VIDHAYAKरविवार को रामेश्वर और उस्ताज के साथ अन्य कई कार्यकर्ता पहले रेलवे रोड स्थित एक होटल में आयोजित उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे जहां संगठन के जिलाध्यक्ष रमाकांत सिंह ने उन्हें एक शिकायती पत्र सौंपा। तो वहां कुछ देर गुजारने के बाद प्रत्याशी रामेश्वर सिंह यादव व विधायक विजय सिंह घटियाघाट निवासी सुधीर चन्द्र गुप्ता ठेकेदार के घर उनकी मां के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे। विजय सिंह व रामेश्वर सिंह की इस जोड़ी से उर्मिला राजपूत व सपा नगर अध्यक्ष की भौहें तनी हुई हैं।
[bannergarden id=”11″][bannergarden id=”17″]