रामगंगा के कटान से सैकड़ो बीघा फसल कटी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) रामगंगा एक बार फिर कटान तेज कर दिया है| जिसके चलते सैकड़ो बीघा गेंहू आदि की फसल नष्ट होकर पानी में समा गयी है|जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है|किसानों का कहना है कि एक तरह सरकार किसानों को सम्मानित कर रही है वही दूसरी तरफ अन्नदाताओं की अनदेखी कर रही है| कोई भी अधिकारी अभी भी देखनें नही आया|
रामगंगा विचपुरिया,कड़क्का,मोलागंज राजेपुर की तरफ से अचानक रामगंगा में अचानक कटान शुरू कर दिया| जिससे उसकी जद में आने वाले किसानों की 500 बीघा भूमि कट गयी| जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है| महेंद्र सिंह की फसल गेहूं लगभग 10 बीघा में 5 बीघा फसल राम गंगा कटान हो चुकी है| विनोद,चंद्र प्रकाश, भानु प्रकाश  के गेहूं की फसल कटकर नष्ट हो गयी|ग्रामीण महेंद्र सिंह ने बताया कि राम गंगा कटान जारी है कोई आला अधिकारी यहां कटान देखने तक नहीं आया| रामगंगा के कटान से ग्रामीण दहशत में हैं ग्रामीणों का कहना है कि सैकड़ों बीघा फसल गेहूं की कटकर रामगंगा में वह गयी| उप जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी|