राधा-कृष्ण के गीतों पर झूमे श्याम भक्त

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) श्री राधा गिरधारी लाल झूलन महोत्सव नगर के रेलवे रोड स्थित मोहन पैलेस में बड़ी ही श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया| राधा-कृष्ण के गीतों पर श्याम भक्त जमकर झूमे|
शहर के रेलवे रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में झूलन महोत्सव का आयोजन हुआ| कार्यक्रम का शुभारम्भ
युगल सरकार का पूजन आचार्य दिनेश एवं राम प्रकाश द्वारा स्वास्तिक वचन के साथ डॉ. मनमोहन गोस्वामी चिन्मय गोस्वामी, डॉ. मनोज मल्होत्रा, निकुंज कामरा, आरुषि गंभीर व विनोद अग्निहोत्री ने पूजन कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ| भजन गायिका निकुंज कामरा व आरुषि गंभीर ने भजनों से भक्तों को भक्ति रस में डुबो दिया| कृष्ण काला है, राधा गोरी है बड़ी सुंदर है जोड़ी, राधा रमन पर बली बली जाऊं, कन्हैया तुमको एक नजर देखना है, जिधर तुम छुपे हो उधर देखना है, आदि भजनों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया| देर रात्रि तक कार्यक्रम चलता रहा| कोरस पर समता मिश्रा, रोहित
शर्मा, शिव शर्मा ढोलक पर रोहित पांडेय तबला पर मुकुंद जी हारमोनियम पर प्रमोद कुमार रहे| वैष्णव संत डॉ. मनमोहन गोस्वामी ने कहाकि मनुष्य के मन में ही वृंदावन है, वह अपने मन के माध्यम से वृंदावन के दर्शन कर सकता है, नहीं तो वृंदावन जाकर भी कुछ नहीं| जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के विविधतापूर्ण प्रवचन सभी को भाये। विधायक सदर मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने कहाकि हमें कृष्ण से भाव प्रेम की शिक्षा लेनी चाहिए| जिलाधिकारी ने कहा कि भगवान कृष्ण योग सहनशीलता प्रेम दिशा निर्देशन के प्रतीक हैं, उनके बारे में पढ़कर उनकी शिक्षाओं पर आचरण करने से कि वास्तव में इस प्रकार के आध्यात्मिक आयोजनों का प्रयोजन सिद्ध होगा| कार्यक्रम का विराम जिलाधिकारी सदर विधायक मेजर
सुनील दत्त द्विवेदी नें महाआरती से किया|कार्यक्रम में डॉक्टर रजनी सरीन,अनीता द्विवेदी, ज्योति अग्निहोत्री, आदेश दीक्षित, लखन दीक्षित, क्रांति पाठक, उपेंद्र सिंह, डॉ. राहुल राजपूत, कोमल पांडेय, मुकेश शुक्ला, अनुराग पांडेय, मुकेश दीक्षित रामू अग्निहोत्री अमित अग्निहोत्री श्याम, दिनेश, संजय गर्ग , सदानंद शुक्ला, बी के सिंह, सुरेन्द्र सफ्फड़ रामकुमार मेहरोत्रा, डा. मनोज कुमार मेहरोत्रा, रोहित गोयल, रामकुमार मेहरोत्रा, विनोद अग्निहोत्री, ज्योत्स्ना अग्निहोत्री, प्रिंयका सिंह व पूजा सहगल,ज्योती गोयल, रंजना मेहरोत्रा, रीना मेहरोत्रा व ऋतु मेहरोत्रा, रोली सहगल, नेहा मेहरोत्रा, रीता रस्तोगी, क्षमा मेहरोत्रा, सीमा अग्रवाल, बीना टण्डन, रेनू टण्डन, प्रीती सिंधी, नीरज रस्तोगी, अनुराग अग्रवाल, शिशिर टण्डन, अंकुर अग्रवाल, कोस्तुभ अग्रवाल
सरल दुबे, संजय मेहरोत्रा, शरद महरोत्रा, सुनील मेहरोत्रा,गोपाल टण्डन, संजय गर्ग आदि रहे| कार्यक्रम का संचालन वैभव सोमवंशी ने किया|