राणा सांगा का शौर्य युगों-युगों तक भारतभूमि को करेगा गर्वान्वित:सीएम योगी

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राणा सांगा की जयंती पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि राणा सांगा धर्मरक्षा के लिए समर्पित एक परम प्रतापी योद्धा थे। उनकी राष्ट्रभक्ति और त्याग की गाथा इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। उनका शौर्य युगों-युगों तक भारतभूमि को स्वाभिमान से सिंचित करता रहेगा। उनकी जयंती पर कोटिश नमन|
आज 12 अप्रैल 2025 को राणा सांगा की जयंती है| पिछले कुछ दिनों से राणा सांगा को लेकर राजनीतिक गलियारे में काफी हलचल का माहौल है| राणा सांगा 16वीं सदी के मेवाड़ के शासक थे| आज उनकी जयंती के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की|