कानपुर:पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम के पिता संजय द्विवेदी ने कहा कि पाकिस्तान पर जो हमला हुआ है इस पल की प्रतीक्षा हमें पिछले 15 दिन से थी वो पल अब आ गया है। बेटे के गम के बीच पहली बार आज कलेजे को ठंडक मिली है|प्रधानमंत्री मोदी ने जो कहा वो कर दिखाया। मोदी व सेना को तहे दिल से सलाम करते हैं।
दिवंगत शुभम द्विवेदी के चाचा मनोज द्विवेदी ने कहा कि 22 अप्रैल से हृदय में जल रही प्रतिशोध की ज्वाला अब शांत हुई है। राक्षसों ने कहा था कि मोदी को बता देना। आज मोदी ने बता दिया। जय हिंद, जय हिंदू, जय भारत।
दिवंगत शुभम की पत्नी एशान्या ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर एक-एक आतंकी को मिट्टी में मिला देगा। आज दिल को पहली बार घटना के बाद सुकून मिला है। देश ने जो निर्णय लिया है उसका स्वागत करते हैं। प्रधानमंत्री ने जो कहा था वो करके दिखाया।
राक्षसों ने कहा था कि मोदी को बता देना,आज मोदी ने बता दिया,जय हिंद,जय हिंदू जय भारत

