यूपी में फर्जी एनकाउंटर व फर्जी तमंचा लगानें का दौर: धर्मेन्द्र यादव

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सेंट्रल जेल में बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद रमाकांत यादव से मिलने पंहुचे आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव ने यूपी सरकार को घेरा | उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस फर्जी एनकाउंटर करनें में नंबर वन है| उन्होंने जेल में बंद पूर्व सांसद के साथ शौतेला व्यवहार किया जा रहा है| उन्हें कहा कि जेल में उन्हें जो सुबिधायें मिलनी चाहिए उनसे महरूम रखा जा रहा है|

मंगलवार को दोपहर लगभग 12:55 पर पंहुचे सेंट्रल जेल पंहुचे सांसद धर्मेन्द्र यादव ने जेल में जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव, डॉ. नबल किशोर शाक्य सहित चार लोगों के साथ जाकर मुलाकात की| जेल से बाहर निकलने के बाद सांसद धर्मेन्द्र यादव नें कहा कि पूर्व सांसद को जेल में जिस श्रेणी की सुबिधायें मिलनी चाहिए वह नही मिली रहीं है| उनके दांत में समस्या है, समय से चिकित्सक नही मिल रहा है, उनके
खानें-पीने की समस्या भी है| सपा को न्यायालय पर भरोसा है, अधिकतर मामलों में पूर्व सांसद को जमानतें मिल चुकी है| एक केस बचा है उन्हें जल्द न्याय की उम्मीद है| उन्होंने आरोप लगाया जेल के भीतर मौत के मामलों में व फर्जी एनकाउंटर में यूपी देश में नंबर वन है| बुलडोजर पर सुप्रीम कोर्ट नें राहत दी है, जिससे आम जनता को राहत दी| यूपी सरकार का ध्यान कानून व्यवस्था में नही है कैसे विपक्षियों को सताया जाये और विपक्षीय रुझान के मतदाता को उनके साथ अन्याय हो रहा है| उन्होंने कहा यूपी में फर्जी एनकाउंटर चल रहे है| तरक्की व विकास की योजना सरकार के पास नही है| पुलिस को केबल काम सपा के लोगों को परेशान करनें का दिया है| कानून व्यवस्था बद से बत्तर है| महिलाओं
की सुरक्षा दुर्दशा बद से बत्तर है| नेशनल क्राइम ब्यूरो का डेटा देखें तो सबसे ज्यादा महिलाओं पर अत्याचार, सबसे ज्यादा जेल में मौत, सबसे ज्यादा फर्जी एनकाउंटर यूपी के भीतर ही हैं |
प्रदेश में चल रहा फर्जी तमंचा का भी दौरा
सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव नें मोहम्मदाबाद में बाइक मिस्त्री पर फर्जी तमंचा लगाने में निरीक्षक मनोज भाठी व दारोगा सिपाहियों के द्वारा फर्जी तमंचा लगानें के मामले में कहा कि यूपी में फर्जी तमंचा लगानें कका भी दौर यूपी में तेजी के साथ चल रहा है| लेकिन इस तरह का कार्य करनें वाले पुलिस वालों पर कार्यवाही हो| इस दौरान जिला महासचिव इलियास मंसूरी, डा.जितेन्द्र यादव, पूर्व मंत्री सर्वेश अम्बेडकर, प्रदेश सचिव जितेन्द्र यादव (सिरोली), शशांक सक्सेना, राजन यादव, नन्द किशोर दुबे,हरिओम यादव आदि प्रमुख रूप से रहे|