फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) युवक एक साथ मारपीट करने व जान से मारनें की धमकी के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के कटरा बक्शी मऊदरवाजा निवासी रजनेश गुप्ता पुत्र तिलकराम नें एफआईआर दर्ज करायी| जिसमे कहा कि बीते 31 जुलाई को उसका पुत्र देव गुप्ता शाम 6 बजे बजरिया फिल्ड के पास खड़ा थ| उसी दौरान मोहल्ला शमशेर खानी मऊदरवाजा निवासी सत्यम राजपूत पुत्र नन्हे राजपूत आया और बिना बात के गाली-गलौज करनें लगा, जब मना किया तो उसनें मारपीट कर जान से मारनें की धमकी दी| बाइक की चाबी मार दी जिससे देव के चोट लगी| एफआईआर की विवेचना थानाध्यक्ष बलराज भाटी को दी गयी है| 

युवक से मारपीट व जान से मारनें की धमकी में एफआईआर



