यूपी में मोदी के खिलाफ छोटे दलों से भी गठबधंन करेगी कांग्रेस

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP Politics-BSP Politics-CONG.

फर्रुखाबाद:काफी लम्बे समय के बाद जनपद आये पूर्व विदेश मंत्री व पूर्व सांसद सलमान खुर्शीद ने भाजपा के कमल को उखाड़कर फेंकने के लिए कांग्रेस के पंजे को मजबूत बताया| उन्होंने कहा जब से तीन राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ गया है| आगामी लोक सभा चुनाव में यदि किसी क्षेत्र में आवश्यकता पड़ी तो छोटे दलों से भी गठबंधन करने के लिए कांग्रेस को परहेज नही है|
शहर के आवास विकास निवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव के आवास पर पूर्व विदेश मंत्री पत्रकारों से काफी लम्बे समय के बाद रूबरू हुए| उन्होंने कहा कि गठबंधन से चुनाव लड़ने को लेकर बीजेपी चिंतित क्यों है| इस समय देश में जो हालात है उसे देखते हुए मोदी सरकार को जाना ही है| यदि दोबारा देश में बीजेपी की सरकार आ गयी तो देश का बड़ा नुकसान होगा|
उन्होंने कहा की यूपी में बसपा और सपा का गठबंधन है इस लिए कांग्रेस को यूपी में खुलकर चुनाव लड़ने की जरूरत है| इसके लिए कांग्रेस तैयारी कर रही है| वही यदि किसी क्षेत्र में कोई छोटा दल कांग्रेस के साथ गठबंधन के लिए अपनी सहमति देता है तो कांग्रेस इसके लिए तैयार है| कांग्रेस का एक मकसद है भाजपा की हार| उन्होंने कहा इस बार जो चुनावी घोषणा पत्र आने वाला है उसमें नौजवानों को रोजगार कैसे देंगे,किसानों के हालात कैसे ठीक होंगे इसका खुलकर जिक्र किया जायेगा| इसके साथ ही साथ कांग्रेस का मकसद है कि देश के मीडिया,न्यायालय और सीबीआई को सरकार के दबाब से मुक्ति दिलाना|
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश में सर्जिकल स्ट्राक का खूब प्रचार किया था| लेकिन उन्हें नही मालूम यह देश की सेना और सुरक्षा से जुड़े हुए मामले है| फ़ौज के कामों को राजनीति के मंच पर उन्हें नही लाना चाहिए| उनहोंने साफ़ कहा लोकसभा चुनाव में यूपी में युवाओं को आगे रखा जायेगा उनके पीछे अनुभवी नेताओं का साथ होगा|
इस दौरान उन्होंने मोहम्मदाबाद में पूर्व आईजी भारत सिंह के घर पंहुच उनके परिजनों से भेट की और उनके हालचाल लिए| पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद,जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम तिवारी,अनुपमा शर्मा,राकेश सागर,बसीमुज्ज्मा खां,डॉ0 अरुण अग्निहोत्री,दीप्ती सिंह,दीपक मिश्रा आदि रहे|

Comments are closed.